चाय तो आप हर दिन पीते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आप चाय पीते हुए भी अपनी किस्मत चमका सकते हैं। क्योंकि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आप अपने खान-पान के साथ भी अपने ग्रहों को बेहतर बनाकर किस्मत चमका सकते हैं।
रविवार के दिन गुड़ वाली चाय पीएं, चाय में अदरक का प्रयोग इस दिन नहीं करें। इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है।
सोमवार के दिन मिसरी डालकर चाय पीएं। यह चन्द्रमा के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है।
मंगलवार के दिन लौंग और गुड़ वाली चाय पीना मंगल के अशुभ प्रभाव को दूर करने वाला होता है।
बुधवार के दिन तुलसी वाली चाय पीएं यह बुध के प्रभाव को बढ़ाता है।
गुरुवार के दिन शहद वाली चाय पीना फायदेमंद होता है। इस दिन चाय में जरा सा केसर मिलाकर पीना भी लाभपद्र माना गया है।
शुक्रवार के दिन शक्कर वाली चाय पिए। चाय में इलायंची डाल सकते हैं। इससे शुक्र बलवान होता है। इस दिन नींबू वाली चाय नहीं पिएं।
शनिवार के दिन काली मिर्च और नींबू वाली चाय पीना फायदेमंद होता है। आप चाहें तो बिना दूध वाली काली चाय ले सकते हैं।