
ब्रुकलिन कभी पिता के नक्शे-कदम पर नहीं चले और फुटबॉल के मैदान से अलग उनकी दुनिया मौज-मस्ती और दिल्लगी में बीतती है। कुछ समय पहले तक ब्रुकलिन और 18 वर्षीय गायिका मेडिसन बीयर के रोमांस की चर्चा आम थी। दोनों कई बार बाहों में बाहें डाले घूमते और डिनर करते हुए भी दिखे। मेडिसन बीयर से पहले हालांकि ब्रुकलिन का अफेयर अमेरिका की 20 वर्षीय अभिनेत्री और गायिका कोले ग्रेस मोरटेज के साथ था, लेकिन कुछ महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद ब्रुकलिन ने मेडिसन के साथ प्यार की पींगे बढ़ाने शुरू कर दीं।
सिमरन का हुआ दूसरा गाना रिलीज, पिंजरा तोड़ने का संदेश दे रही हैं……
पिछले महीने तो ब्रुकलिन ने एक रेस्टोरेंट में मेडिसन की मुलाकात अपनी मां विक्टोरिया बेकहम से भी कराई थी। इसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि दोनों के बीच यह रिश्ता काफी लंबे समय तक चलेगा। लेकिन इसके बाद इस प्रेम कहानी में एक नया मोड़ आया। कुछ दिन पहले मेडिसन ने ब्रुकलिन के साथ अपने अफेयर की खबरों को खंडन कर दिया। उन्होंने कहा कि वह और ब्रुकलिन सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

#Video: जब बिग बॉस सीजन-11 के प्रोमो में सलमान ने किया अपनी शादी को लेकर ये बड़ा खुलासा…!
यह कहानी जब खत्म हुई तो ब्रुकलिन एक बार फिर अपनी पुरानी प्रेमिका कोले के पास आ गए। दोनों के दिल में बसी पुरानी भावनाओं ने फिर जोर पकड़ा और वे नजदीक आ गए। शुक्रवार को कोले और ब्रुकलिन ने एक पार्टी में शिरकत की। इस दौरान दोनों के बीच काफी नजदीकी देखने को मिली। दोनों ने न सिर्फ जमकर फोटों खिचवाईं बल्कि पार्टी का जमकर लुत्फ भी उठाया। सूत्रों का मानना है कि कोले हमेशा से ही ब्रुकलिन के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहती थीं। इसी कारण इनके बीच नजदीकियां बढ़ी हैं।


TOS News Latest Hindi Breaking News and Features