मुंबई। वेलेंटाइंस डे यानी प्यार का दिन जब दिल जुड़ते हैं और रिश्ते परवान चढ़ते हैं। प्रेमियों के बीच शादी के लिए यह तारीख सबसे ज्यादा मशहूर होती है लेकिन हिंदू धर्म के अनुसार शादी का मुहूर्त नहीं होने से कई जोड़े कोर्ट में शादी कर लेते हैं। लेकिन इस बार शायद ऐसा ना हो क्योंकि 14 फरवरी को वेलेंटाइंस डे के साथ ही शादी के भी मुहूर्त हैं।

पढि़ए! सेक्स लाइफ को करना है इंज्वाय तो इन चीजों से हमेशा रहिए दूर
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार मुंबई के रहने वाले अंकिता और विराज कभी साथ पढ़ते थे लेकिन बाद में उनकी दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी का मुहूर्त 14 फरवरी का ही है। विराज के अनुसार हमने पहले शादी के लिए अलग तारीख चुनी थी लेकिन हॉल बुक थे। इसके चलते देरी हुई और अब यह तारीख निकल आई है।
इस सीजन 14 फरवरी को काफी शादियां हैं जिसके चलते कैटरिंग वालों से लेकर मेहंदी वाले तक व्यस्त हैं. मेहंदी बनाने वाली इंदू और अनिता अमेरिका के रहने वाले बेंजामिन और अदिति की शादी में जाएंगी जो पवई में है। अदिति के अनुसार में बेंजामिन से ओहियो में मिली थी। हम दोनों तारिखें याद रखने के मामले में भुलक्कड़ हैं और इसलिए 14 फरवरी चुनी ताकी यह दिन हमेशा याद रहे।
जानिए आज की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं क़ाबिल या रईस ?
अंकुश और प्रिया की सगाई 14 फरवरी को है। अकुश के अनुसार 15 फरवरी को हमारी शादी है। हम लव मैरिज कर रहे हैं और 14 फरवरी का मुहूर्ता होने की वजह से काफी एक्साइटेड हैं। प्यार के दिन प्यार वालों को जिंदगी भर साथ रहने के लिए मुहूर्त मिल गया है जिसके चलते इस दिन देशभर में हजारों शादियां होंगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features