उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंद दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में चार अन्य मजदूर भी गंभीररूप से जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को बीकेटी के सीएचसी पर भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार महिला चला रही थी। 
ये है पूरा मामला
मामला बीकेटी थाना क्षेत्र के चंद्रिका देवी रोड का मामला है। सड़क चौड़ीकरण में काम का जारी है। मजदूरों के मुताबिक, एक महिला कार चला रही थी। तभी देखते ही देखते कार से महिला ने मजदूरों को रौंद दिया। घटना में इटौंजा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का रहने वाला मजदूर बुद्धा यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उसी गांव के सविनार, कृष्ण कुमार, लल्ला, रामखेलावन, गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को बीकेटी के सीएससी पर भर्ती कराया। मजदूर रामखेलावन की हालत अन्य मजदूर से अधिक गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक महिला गोमतीनगर निवासी पूजा सिंह को थाने भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस ?
इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिवारवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features