नाहन/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह के आकस्मिक निधन पर मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर, हिप्र रोजगार सृजन एवं संसाधन संचालन समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, विधायक किरनेश जंग, हिमफैड के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा सत्या परमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, पूर्व विधायक कुश परमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया है
और दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। विनय कुमार ने कहा कि कर्ण सिंह एक उच्च कोटि के शिक्षाविद होने के साथ साथ कुशल राजनीतिज्ञ भी थे, जिन्होंने अपना सर्वस्व जीवन लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। इनके द्वारा प्रदेश के विकास के लिए दिए गए योगदान को राज्य के लोग सदैव याद रखेंगे।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					