बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुछ अहम फैसलों पर मुहर लगा दी गई। कैबिनेट ने कर्मचारियों को दो फीसदी मंहगाई भत्ता देने का फैसला किया है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) बिल 2017 को भी मंजूरी दे दी है।

अभी-अभी : योगी आदित्य नाथ को यूपी का सीएम बनाने की उठी मांग, मिला अनोखा समर्थन!
संसद भवन की लाइब्रेरी में बुधवार शाम कैबिनेट बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को दो फीसदी मंहगाई भत्ता देने पर मुहर लगा दी गई। इसके अलावा एनएच-2 पर हंडिया वारणासी सड़क को 6 लेन करने के फैसले को भी मंजूरी दे दी गई। बैठक में पूरे देश में 50 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को भी मंजूरी दे दी गई है। इन स्कूलों के खुलने से 50 हजार छात्रों को शिक्षा मिल सकेगी।
अभी-अभी: चीन ने कहा- सिर्फ बातों के नहीं काम के नेता हैं मोदी जी…
केंद्रीय कैबिनेट ने साथ ही भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) बिल 2017 को मंजूरी दी। केंद्रीय कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष सहायता को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार सिंचाई परियोजना के साथ-साथ बाहरी रूप से सहायता प्राप्त अन्य परियोजनाओं में भी मदद करेगा।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					