कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर रविवार की सुबह यहां पहुंचीं। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही सबसे पहले उन्होंने चुरुवा स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मत्था टेका, इसके बाद आगे बढ़ीं। रास्ते में जगह-जगह पलक-पांवड़े बिछाए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका उनका स्वागत किया। कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं फूलों की बारिश की गई।
करीब सालभर से पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रियंका के आने का इंतजार था। अब जबकि विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है, ऐसे में वे दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचीं तो कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखना स्वाभाविक था। चुरुवा, बछरावां, कुंदनगंज, हरचंदपुर, गंगागंज, त्रिपुला, रतापुर आदि स्थानों पर ढोल-नगाड़े व फूलों से राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया। नगर सिविल लाइंस में हुए स्वागत के बाद प्रियंका का काफिला परशदेपुर रोड पर मुड़ा। यहां से करीब 15 मिनट में भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंच गया। यहीं पर आहूत बैठक में शामिल होने बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी भी पहुंचे।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					