 बड़ी खबर: आज के दिन रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, DTC ने दिया बहनों को तोहफा
बड़ी खबर: आज के दिन रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, DTC ने दिया बहनों को तोहफागुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी ने यह यात्राएं चाटर्ड प्लेन से की है। इनमें से चार विदेश यात्राओं का भी जिक्र है। सिंघवी के अनुसार रेन एयर सर्विस, ओरिएंट फ्लाइंग स्कूल, वीडियोकॉन, सेंचुरी, आडानी और रिलायंस के निजी विमान से यह यात्राएं हुई हैं।
कांग्रेस का पहला सवाल है कि प्रधानमंत्री और गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री उस समय संवैधानिक पद पर थे। ऐसे में यह एक बड़ा सवाल है कि उनके इस घरेलू और विदेशी चाटर्ड हवाई यात्रा का भुगतान किसने और क्यों किया? क्या मुख्यमंत्री मोदी जी को यह यात्राएं उपहार (गिफ्ट) में थी? मुख्यमंत्री एक भी यदि एक भी पैसा लेता है तो वह गिफ्ट में आता है। इसका कही उल्लेख नहीं है? ऐसे में यह भी एक बड़ा सवाल है कि किस अधिकार से तत्कालीन मुख्यमंत्री ने यह गिफ्ट लिया? इसका पूरा ब्योरा क्या है?
साथ जाने वाले उद्योगपतियों में टोरंट के मालिक सुधीर मेहता, परिमल नाथानी, पंकज पटेल, प्रसाद मेनन (टाटा), हरिहरण (आईएलएफएस), निखिल मेसवानी (रिलायंस), राजीव ज्योति, गौतम आडाणी, परेश दवे, एचके पटेल, बीके गोयनका आदि शामिल हैं।
अभिषेक सिंघवी के अनुसार इन यात्राओं को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय की अनुमति ली जानी चाहिए। जहां तक मेरी जानकारी है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। इन विदेश यात्राओं के दौरे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछा है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
						
					 
						
					