कानपुर बर्रा-8 में दो मकानों में रहस्यमय तरीके से आग लग रही है। इससे परेशान मकान मालिक जरूरत का सामान लेकर मकान के बाहर आ गए। वहां पर इलाकाई लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने जानकारी से मना किया है।

बर्रा 8 बी ब्लाक रहने वाले मनोज कुमार पुलिस लाइन में फॉलोवर है। उनके पड़ोस में रंजीत है। दोनों के मकान में पिछले चौबीस घंटे में कमरों में छह से सात बार आग लग चुकी है। वह हर बार आग बुझाते है। इसके कुछ देर बाद कमरे में दोबारा आग लग जाती है।
मनोज के मुताबिक उनका बेड और कपड़े जल चुके है। रंजीत का भी यही कहना है। उनके मुताबिक उनके मकान में तीन से चार बार आग लग चुकी है। आग कैसे लग रही है? यह उनको नहीं पता।
शाम को दोबारा आग लगने पर मनोज चिल्लाते हुए बाहर आए तो इलाकाई लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। मनोज और रंजीत इतने सहम गए है कि उन्होंने सिलेंडर और अन्य सामान मकान से बाहर निकाल लिया। एसओ भास्कर मिश्रा ने जानकारी से मना किया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features