झाबुआ के उमरिया में रविवार को एक खेत में खटिया पर प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों मृतक एक ही क्लास में पढ़ते थे। शव के पास कीटनाशक की खाली डिब्बी मिली है। पुलिस को शक है कि परिवार के डर से दोनों ने यह कदम उठाया है। राणापुर टीआई आरसी भास्करे ने बताया कि मृतक उमरिया दरबार निवासी रमा पिता सकरिया डामोर (16) व महेश पिता नाथु भाबोर (18) वगई हैं। दोनों वगई के हाईस्कूल में 10वीं क्लास में थे। रविवार को रमा और महेश के शव एक खेत में मिले।
यहाँ लड़कियां ढ़ूंढ रही हैं सेक्स पार्टनर, पार्टनर्स की हो गई किल्लत
दोनों एक खाट पर मृत पड़े थे। जानकारी लगते ही खेत पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि रमा और महेश एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक रमा की मां और महेश का गोत्र एक होने से इन दोनों की शादी नहीं हो सकती थी। दोनों ये बात जानते थे। उन्हें ये पता था कि उनके परिजन उनकी शादी के लिए कभी राजी नहीं होंगे। आशंका है कि इसी के चलते उन्होंने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features