गर्मियों का मौसम शुरू होने का मतलब आम का मौसम शुरू होना होता है। चाहे पका आम हो या कच्चा आम लोग इन्हें बड़े ही शौक से खाते हैं। जहां पके आम को साबुत, आम रस या मैंगो शेक बनाकर पिया जाता है। वहीं कच्चे आम का आम पन्ना, चटनी और खटाई बनाके खाई जाती है। लेकिन यह खाते हुए क्या आप सोचते हैं कि कच्चे आम खाने के कई फायदे हो सकते हैं? अगर किसी डिश को खाते हुए उसके फायदे पता हो, तो उसका स्वाद और बढ़ जाता है।
गर्मियों में कच्चे आम खाने के फायदे
गर्मी के मौसम में कच्चा आम खाने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है। इसमें मौजूद विटामिन C इम्युनिटी को बढ़ाता है और विटामिन A आंखों के विजन के लिए बेहद जरूरी होता है। इसके अलावा कच्चे आम या उससे जुड़ी डिशेज खाने से डाइजेशन में भी सुधार होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद कर सकते हैं।
कच्चे आम को घर में कई तरह की डिशेज बनाकर खाया जा सकता है। आज हम आपके लिए ऐसी ही कच्चे आम की कई सारी रेसिपी लेकर आए हैं।
कच्चे आम से बनाई जाने वाली डिशेज
कच्चे आम का अचार
यह एक ट्रेडिशनल भारतीय अचार है जो बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लगभग हर घर में लोग आम का मौसम आने पर अचार जरूर बनाते हैं।
कच्चे आम की चाट
यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी चाट है। इस चाट को कच्चे आम, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया आदि को मिलाकर बनाया जाता है।
कच्चे आम की चटनी
यह चटनी बेहद ही स्वादिष्ट और चटपटी होती है। इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है। इसको आप रोटी, पराठा या पकोड़ों के साथ खा सकते हैं। कच्चे आम की चटनी साइड डिशेज के साथ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है।
कच्चे आम का पन्ना
यह एक ठंडी और हेल्दी ड्रिंक है, जिसे कच्चे आम का रस, चीनी और पानी मिलाकर बनाया जाता है। आम पन्ना गर्मियों में पीने से शरीर तरोताजा बना रहता है।
कच्चे आम का टिक्का
कच्चे आम के टिक्के को स्टार्टर के तौर पर खाया जाता है। इसमें कच्चे आम के टुकड़ों को पीसकर उनका मसाला बनाकर पनीर को मैरीनेट किया जाता है और पकाया जाता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features