विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाए जाने पर सरकार ने आपत्ति जताई है। संगठन के समक्ष मुद्दा उठाते हुए भारत ने इसे गलत चित्रण बताया है।रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत इंद्रमणि पांडे ने डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एधनोम घेब्रेसस के समक्ष इस आपत्ति जताई।
गहरा असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के प्रमुख को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए नक्शे वापस लेने चाहिए। इसमें भारतीय सीमा का गलत चित्रण है। इसके स्थान पर सही नक्शा लाया जाना चाहिए। भारत ने महीनेभर में तीसरी बार इस संबंध में आपत्ति जताई है। डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में महामारी से पीडि़त लोगों के आंकड़े दर्शाने के लिए विभिन्न देशों के रंगीन नक्शे जारी किए हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग रंग में दिखाया गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features