चार स्त्रियां जिन पर थी रावण की बुरी नज़र। रावण भले ही महाज्ञानी था पर उसके कुकर्मों ने कभी उसका पीछा नहीं छोड़ा। और यही वजह उसके विनाश का कारण साबित हुआ। चार स्त्रियों पर रावण ने रखी थी बुरी नजर…
‘रावण’ नाम का इस दुनिया में कभी दूसरा नहीं हुआ। राजाधिराज लंकाधिपति महाराज रावण को ‘दशानन’ भी कहते हैं। कहते हैं कि रावण लंका का तमिल राजा था। जैन शास्त्रों में रावण को प्रतिनारायण माना गया है। जैन धर्म के 64 शलाका पुरुषों में रावण की गिनती की जाती है।

रावण एक कुशल राजनीतिज्ञ, सेनापति और वास्तुकला का मर्मज्ञ होने के साथ-साथ ब्रह्मज्ञानी तथा बहुविद्याओं का जानकार था। उसे मायावी इसलिए कहा जाता था कि वह इन्द्रजाल, तंत्र, सम्मोहन और तरह-तरह के जादू जानता था। उसके पास एक ऐसा विमान था, जो अन्य किसी के पास नहीं था। इन सभी के कारण सभी उससे भयभीत रहते थे।
ज्ञानी और पंडित होने के बावजूद रावण का चरित्र और आचरण उत्तम नहीं था। आओ हम जानते हैं कि उसने कौन-कौन-सी स्त्रियों पर अपनी बुरी नजर डाली।
रम्भा से दुराचार : वाल्मीकि रामायण के अनुसार विश्व विजय करने के लिए जब रावण स्वर्गलोक पहुंचा तो उसे वहां रम्भा नाम की अप्सरा दिखाई दी। कामातुर होकर उसने रम्भा को पकड़ लिया। तब अप्सरा रम्भा ने कहा कि आप मुझे इस तरह से स्पर्श न करें, मैं आपके बड़े भाई कुबेर के बेटे नलकुबेर के लिए आरक्षित हूं इसलिए मैं आपकी पुत्रवधू के समान हूं
लेकिन रावण ने उसकी बात नहीं मानी और रम्भा से दुराचार किया। यह बात जब नलकुबेर को पता चली तो उसने रावण को शाप दिया कि आज के बाद रावण बिना किसी स्त्री की इच्छा के उसको स्पर्श नहीं कर पाएगा और यदि करेगा तो उसका मस्तक 100 टुकड़ों में बंट जाएगा।
तपस्विनी पर बुरी नजर : एक बार रावण अपने पुष्पक विमान से किसी स्थान विशेष पर जा रहा था तभी उसे एक सुंदर स्त्री दिखाई दी, जो भगवान विष्णु को पति रूप में पाने के लिए तपस्या कर रही थी।
ऐसे में रावण ने उसके बाल पकड़े और अपने साथ चलने को कहा। उस तपस्विनी ने उसी क्षण अपनी देह त्याग दी और रावण को शाप दिया कि एक स्त्री के कारण ही तेरी मृत्यु होगी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features