चीन की कम्युनिष्ट पार्टी के खतरों से निपटने के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ एक मंच साझा करेंगे। अमेरिका ने यूरोपीय संघ के साथ संवाद शुरू करने के लिए सहमति जताई है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने ब्रसेल्स फोरम के दौरान जर्मन मार्शल फंड के साथ एक चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की। पोम्पिओ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि मैं अमेरिका की इस घोषणा से उत्साहित हूं। उन्होंने कहा अमेरिका और यूरोपीय संघ चीन पर एक संवाद शुरू कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि चीनी कम्युनिष्ट पार्टी से हमारे सामान्य मूल्यों और जीवन पद्धति का खतरा उत्पन्न हो गया है। 
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features