राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: शुक्रवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 03:16 बजे से दोपहर 01:57 बजे तक।
विशेष: ज्येष्ठ पूर्णिमा, पर्यावरण दिवस।
राशिफल
मेष: चली आ रही परेशानी पर नियंत्रण होगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है।
वृष: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी या पिता का सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। यात्रा की स्थिति टालें।
कर्क: संतान या शिक्षा को लेकर चिंतित होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, जबकि दांपत्य जीवन सुखमय होगा। ईश्वर की आराधना से कार्य पूर्ण होंगे।
सिंह: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। मन को शांत रखें।
वृश्चिक: भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। गृह कार्य में व्यस्तता रहेगी। भागदौड़ की स्थिति आ सकती है, इसे टालें। सचेत रहें।
धनु: मन खिन्न रहेगा। अज्ञात भय के प्रति सचेत रहें। यदि आप रक्तचाप के रोगी हैं, तो विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी।
मकर: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में आंशिक रूप से सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
कुंभ: अचेतन मस्तिष्क का भय स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं और न ही भागदौड़ करें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
मीन: चल या अचल सम्पत्ति के लिए धन व्यय हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में किसी सीमा तक सफलता मिलेगी। शांत मन से सोच विचारकर काम करें।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features