Breaking News

जानिए वुमेंस एशिया कप 2022 का आगाज कब से, यहाँ जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत वुमेंस एशिया कप 2022 में अपने अभियान का आगाज 1 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच खेलकर करेगी। टीम इंडिया का महामुकाबला 7 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है। लीग स्टेज में भारत 6 मैच खेलेगी। वुमेंस एशिया कप 2022 का आगाज 1 अक्टूबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज मेजबान बांग्लादेश थाइलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलकर करेगी। वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और थाइलैंड के अलावा पाकिस्तान, मलेशिया और यूएई की टीमें हिस्सा ले रही है। एशिया कप 2022 राउंड रॉबिन के आधार पर खेला जाएगा जिसका मतलब यह है कि सभी टीमों को एक दूसरे के खिलाफ कम से कम एक मुकाबला खेलना होगा। प्वाइंट्स टेबल की टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। 13 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे, वहीं 15 अक्टूबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल जाएगा। बात टीम इंडिया के शेड्यूल की करें तो श्रीलंका के खिलाफ 1 अक्टूबर को मैच खेलने के बाद भारत को 3 अक्टूबर को मलेशिया से तो 4 अक्टूबर को यूएई से भिड़ना है। इसके बाद टीम इंडिया वो मुकाबला खेलेगी जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 7 अक्टूबर को भारत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी। टीम अन्य दो मैच 8 और 10 अक्टूबर को क्रमश: बांग्लादेश व थाइलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारत के सभी मैच दोपहर 1 बजे शुरू होंगे। एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का शेड्यूल और टाइमिंग  1 अक्टूबर – भारत बनाम श्रीलंका, दोपहर 1 बजे 3 अक्टूबर – भारत बनाम मलेशिया, दोपहर 1 बजे 4 अक्टूबर – भारत बनाम यूएई, दोपहर 1 बजे 7 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, दोपहर 1 बजे 8 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, दोपहर 1 बजे 10 अक्टूबर – भारत बनाम थाईलैंड, दोपहर 1 बजे एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, के.पी. नवगीर रिजर्व खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर वुमेंस एशिया कप 2022 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल महिला एशिया कप 2022 के सभी मैचों का लुत्फ आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं। वहीं मोबाइल या लैपटॉप पर इन मैचों को देखने के लिए आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लॉगिन कर सकते हैं। एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इतिहास वुमेंस एशिया कप का पहला संस्करण 2004 में वनडे प्रारूप में खेला गया था। श्रीलंका में आयोजित इस टूर्नामेंट को टीम इंडिया जीतने में सफल रही थी। इसके बाद अगले तीन साल और एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया। 2012 में पहली बार इस टूर्नामेंट को टी20 प्रारूप में खेला गया। अभी तक कुल 7 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ है जिसमें 6 बार टीम इंडिया जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। 2018 में बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश ने भारत को फाइनल में हराते हुए यह खिताब जीता था।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com