टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया हमेशा ही किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनीं रहती हैं। दिव्यांका एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन खुद से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। इसी बीच दिव्यांका त्रिपाठी को सोशल मीडिया पर एक यूजर ने करण जौहर से दूर रहने की नसीहत दे डाली। साथ ही इन दिनों इंडस्ट्री में ड्रग मामले के बीच यूजर ने दिव्यांका को इससे भी दूर रहने की बात की कही। दिव्यांका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features