जापान में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र फुकुशिमा से 70 किलोमीटर दूर जमीन से 11 किलोमीटर नीचे स्थित था। इसके बाज जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने उत्तरी प्रशांत तट सुनामी एलर्ट की एडवाइजरी जारी की है।

Earthquake with 6.3 magnitude strikes off New Zealand’s Northern Island: USGS
— ANI (@ANI_news) November 22, 2016साल 2011 में आई सूनामी के कारण ये परमाणु संयंत्र पूरी तरह से तबाह हो गया था। हालांकि, फिलहाल इस तरह का कोई नुकसान होने की खबर नहीं है, लेकिन सूनामी से जुड़ी चेतावनी जारी है।तोक्यो की विद्युत पॉवर कंपनी फुकुशिमा स्थित अपने परमाणु प्लांट्स की जांच कर रही है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, 10 फीट ऊंची सूनामी की लहरों को उठने की चेतावनी जारी की गई है।

Strong quake hits northeastern Japan, tsunami warning issued: AFP
बताते चलें कि मार्च 2011 के भूकंप और सूनामी में फुकुशिमा स्थित तेपको दाइचि न्यूक्लियर प्लांट तबाह हो गया था।
भूकंप के बाद जापान में कैबिनेट के मुख्य सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा था कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है। हालांकि अभी तक तापमान बढ़ने के संकेत नहीं हैं, ना ही दूसरे परमाणु संयंत्र में कोई अनियमितता दिखी है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। फिलहाल भूकंप से किसी नुकसान या जान-माल की क्षति की ख़बर नहीं है लेकिन भूकंप इतना शक्तिशाली था कि टोक्यो तक इसके झटके महसूस किए गए।