पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से ठिठुर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए गुरुवार के बाद आज शुक्रवार का दिन भी बेहद कठिन रहने की संभावना है। सुबह 8 बजे के तकरीबन जहां तापमान महज 6 डिग्री था तो धुंध ने भी काफी परेशान किया।
आज के दिन भी धूप लोगों को बहुत ही कम नसीब होने की उम्मीद है। दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में कोहरे की चादर छाए रहने की आशंका जताई जा रही है।
