छत्तीसगढ़ से एक चौंका देने वाली घटना आई है। रायपुर के एक शख्स को उसकी तीसरी पत्नी ने मार डाला। अपराधी महिला मृतक की तीसरी पत्नी है। वह चौथी से प्यार करता था तथा उससे शादी करने वाला था, इससे नाराज होकर पत्नी ने उसे मार डाला। यह मामला रायपुर के उरला थाना इलाके का है।

पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई थी कि सरोरा बस्ती एकता चौक के पास उमेश कुमार ध्रुर्वे संदिग्ध स्थिति में घर में मृत पड़ा है। तहकीकात में पता चला कि मृतक के शरीर पर चोंट के निशान हैं। इस पर पुलिस ने मकान मालिक तथा अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिस ने कहा कि उमेश धुर्वे पिता चैन सिंह धुर्वे आयु 30 वर्ष, मूल निवासी डिंडौरी मध्य प्रदेश, पत्नी इंग्लेश्वरी के साथ किराये के मकान में रहता था। दोनों में अक्सर लड़ाई होती रहती थी।
अपराधी इंग्लेश्वरी ने पूछताछ में बताया कि उसके पति उमेश का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था। वह पति को उस महिला से कॉल करने से रोकती थी, जिससे दोनों में झगड़ा होता रहता था। 17 अप्रैल की रात भी दोनों के बीच इसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते इंग्लेश्वरी ने गुस्से में पति पर पत्थर की शिला से हमला कर दिया, जिससे उमेश ने मौके पर ही मौत हो गई। पूछताछ के पश्चात् पुलिस ने इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ उरला थाने में भादंवि की धारा 302 का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक इंग्लेश्वरी से शादी के पहले दो अन्य महिलाओं से शादी कर चुका था। तीसरी पत्नी बतौर उसने इंगेश्वरी से शादी रचाई थी तथा इंग्लेश्वरी का कहना है कि उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features