बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार मॉब लिंचिंग का हब बन गया है। चहुंओर अराजकता व भ्रष्टाचार का माहौल है। कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में डरावने दिन आ गए हैं और डबल इंजन की बुलेट ट्रेन में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुस्त व लाचार दिख रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि बिहार मॉब लिंचिंग का हब बन बन गया है। उन्होंने बेगूसराय में तीन व्यक्तियों की हत्या, रोहतास में दलित महिला की पीटकर हत्या, हाजीपुर में दरोगा तो जहानाबाद में एएसपी पर हमले का जिक्र किया है। साथ ही सासाराम में महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने की घटना का भी उदाहरण दिया है।
तेजस्वी ने लिखा है कि बिहार में चहुंओर अराजकता का माहौल है। अपहरण, बलात्कार, हत्या, लूट, मॉब लिंचिंग से हाहाकार मचा है। कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features