हमें अपने दोस्तों व् रिश्तेदारों को कैसे गिफ्ट देने चाहिए या कौन से गिफ्ट बिल्कुल भी नहीं देने चाहिए, इससे संबंधित जानकारी हम वास्तु शास्त्र से प्राप्त कर सकते हैं।
 यूं तो हम मौके के अनुसार ही तोहफे देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र की राय में कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें हमें कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इन वस्तुओं को गिफ्ट करने वाले और गिफ्ट लेने वाले, दोनों के रिश्ते पर नकारात्मक प्रभाव होता है। इसलिए यह राय दी जाती है कि हमें इन वस्तुओं को तोहफे के रूप में नहीं देना चाहिए। स्वयं के लिए हम फिर भी इनकी खरीददारी कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है और इन दो अहम ऊर्जाओं का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। तो चलिए जानते हैं वे कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें गिफ्ट करने का मतलब है मुसीबत को स्वयं निमंत्रण देना.

हम लोग धर्म को हमेशा ही हर चीज से ऊपर मानते हैं और प्रत्येक धर्म से जुड़े देवी-देवता की मूर्तियां, तस्वीर या प्रतीकात्मक वस्तुएं तोहफे में देना शुभ मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ऐसा करना अशुभ है। वास्तु विज्ञान के अनुसार भगवान की मूर्तियां या तस्वीर यदि घर में हों तो उन्हें स्थापित करने से लेकर उनकी देखभाल करने के सभी नियमों का पालन किया जाना अनिवार्य है। और यदि कोई व्यक्ति ऐसा ना करे तो इसका उसपर और उसके परिवार पर नकारात्मक प्रभाव होता है। और यदि यह वस्तु गिफ्ट में मिली है तो गिफ्ट देने वाले पर भी इसका बुरा असर होता है। इसलिए कोशिश करें कि कभी किसी को देवी-देवताओं की मूर्ति और तस्वीर भेंट में ना दें।
अगर आपको लगता है कि सामने वाला व्यक्ति उसकी देखभाल करने में सक्षम है, तभी ऐसी वस्तु तोहफे में दें। रुमाल देना या लेना या किसी का रुमाल इस्तेमाल करके अपने पास ही रख लेना, इन सभी परिस्थितियों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
चीनी विद्या फेंग शुई के अनुसार यदि रुमाल गिफ्ट में दिया जाए तो देने वाले और लेने वाले दोनों पर इसका बुरा असर होता है। अक्सर लोग कारोबार से जुड़ी वस्तुएं दोस्तों के साथ या अपने क्लाइंट को गिफ्ट कर देते हैं, लेकिन वास्तु विज्ञान के अनुसार ऐसा करके आप अपने बिजनेस की समृद्धि किसी और को दे देते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें। नुकीली चीजों को नकारात्मक प्रभाव वाला माना जाता है। चाकू या कैंची जैसी नुकीली वस्तुएं जब भी अग्नि तत्व (रसोई घर) से बाहर आती हैं तो ये उस विशेष स्थान पर अपना नकारात्मक प्रभाव बनाती हैं। और ऐसी चीज को गिफ्ट करना अशुभ माना गया है।
चाकू, कैंची या अन्य किसी भी नुकीली वस्तु को गिफ्ट करने से दो लोगों के रिश्ते में तकरार बढ़ती है। इसलिए ऐसी वस्तुएं कभी किसी को गिफ्ट में ना दें।इसके अलावा आप नीचे दी गयी विडियो भी देख सकते है !
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features