अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मानवीयता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक अधेड़ उम्र की महिला सबवे ट्रेन के दरवाजे में फंस गई।

इस दौरान महिला के पास से गुजर रहे किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। यहां तक कि मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपॉर्टेशन अथॉरिटी की यूनिफॉर्म पहने एक महिला भी वहां से गुजरती है लेकिन वह भी पीड़ित महिला की मदद के लिए नहीं आगे नहीं आती।
वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन से उतरने के क्रम में ट्रेन का गेट बंद है और इसी दौरान महिला की गर्दन गेट के बीच फंस गई। महिला का हैंडबैड भी गेट से टंगा दिख रहा है। उनका दूसरा हिस्सा ट्रेन के कोच में हैं। ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई है।
हालांकि, यह भी देखा जा रहा है कि महिला इस स्थिति से न परेशान है और न ही मदद के लिए किसी को बुला रही है। वहीं पीछे से एक व्यक्ति की आवाज आ रही है जो कर्पाटमेंट का गेट खोलने के लिए कह रहा है।
ऐसा लग रहा है कि यह विडियो दूसरी तरफ लगी ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने लिया है। हालांकि, इस विडियो की सत्यता प्रमाणित नहीं हुई। इस विडियो को 15 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था और अब तक 12.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features