पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में सेलेब्स की शादी को लेकर खूब चर्चे हो रहे हैं। एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की शादी भी तय हो गई है और तैयारियां भी शूरू हो चुकी हैं। इसी बीच बॉलीवुड की पद्मावती यानि दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी यानि रणवीर सिंह की शादी की बात भी सामने आ रही है। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पहले खबरें आई थीं कि दोनों मुंबई या बंगलुरु में शादी करेंगे लेकिन सूत्रों की मानें तो वह डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार- ‘रणवीर और दीपिका अपनी प्राइवेसी को इंपोर्टेंस देते हैं। दोनों रॉयल शादी नहीं चाहते जिसमें बहुत ज्यादा मेहमान आएं। शादी मीडिया की नजरों से दूर एक क्लासी और प्राइवेट तरीके से होगी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
हालांकि शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन की प्लानिंग की गई है। इसमें से एक मुंबई में और दूसरा बंगलुरु में आयोजित होगा। दीपिका और रणवीर इन दिनों घर की तलाश कर रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों घर की तलाश करते हुए वर्ली के ओमकार 1973 में पहुंचे थे। आपको बता दें कि विराट-अनुष्का भी इसी सोसाइटी में रहते हैं।
रणवीर सिंह घर देखने के लिए अपने पैरेंट्स और दीपिका के साथ वर्ली की इस सोसाइटी में पहुंचे थे। सभी को प्रॉपर्टी भी बेहद पसंद आई है। अगर डील फाइनल होती है तो जल्द ही दोनों इस प्रॉपर्टी को खरीद सकते हैं और इस तरह दोनों विराट अनुष्का के नए पड़ोसी बन जाएंगे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features