भारत के भूतपूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के फैन पूरे देश भर में हैं, लेकिन इन्हीं फैन में से एक ने उनके गृह शहर रांची में ऐसी हरकत किया कि हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल रांची में उनकी एक फैन ने उनकी एक झलक पाने के लिए पूरे रास्ते को ब्लॉक कर दिया। इस दौरान धोनी अपनी पसंदीदा हमर में सवार थे। बताया जा रहा है कि धोनी ने अपनी उस फैन को रास्ते से हट जाने को कहा लेकिन वह नहीं मानी और रास्ते को रोके रखा।धोनी की फैन यह लड़की उनका ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेना चाह रही थी। खबरों के मुताबिक धोनी की इस फैन ने उनका पीछा दिल्ली से कोलकाता तक किया और वह उनसे मिलने को विमान में भी कई बार प्रयास किया।डेक्कन क्रानिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की को एयरपोर्ट पर कई बार अधिकारियों ने धोनी से दूर किया और धोनी ने रास्ते में उनकी हमर के रूकने के बाद सुरक्षाधिकारियों से अपना सर बाहर निकाल कर सब ठीक है का आश्वासन दिया।आपको बता दें कि धोनी की हमर ने कई बार उनके फैन्स को अट्रैक्ट किय़ा है। लेकिन साल 2016 में उस वक्त फैन भी हैरान हो गए जब उन्होंने रांची में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम स्टार खिलाड़ी टॉम लान्टन और रॉस टेलर को जगह दी थी।वैसे तो सभी धोनी के बाइक और कार प्रेम के बारे में जानते हैं। उनकी एच2 हमर की कीमत 75 लाख रुपए बताई जाती है, जिसे उन्होंने साल साल 2009 में खरीदा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब जनरल मोटर्स ने हमर ब्रांड की एच 2 को बनाना बंद कर दिया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features