नेपाल के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं। झापा, मोरांग, सुंसारी, सपत्तारी, सिराहा, सरलाही, रौताहट, बांके, बरदिया और दांग जिले बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मोरांग में सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ का पानी हवाईअड्डे के इलाके में घुस जाने के कारण बिराटनगर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी नेपाल के सुंसारी जिले में सात लोगों की मौत हुई है। सिंधुली में चार लोग मारे गए हैं। झापा में चार जबकि मोरांग, पंचटहर तथा बांके जिले में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। देश के अन्य जिलों में भी बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features