
नोटबंदी से परेशान महिला ने RBI के गेट पर सबके सामने किया ये
साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब एक साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले विभिन्न राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे से मोदी सरकार के संदर्भ में मिला-जुला संदेश ही सामने आया। मसलन लोकसभा चुनाव के तत्काल बाद हुए महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में भाजपा ने सियासी बाजी मारी। जबकि साल 2015 की शुरुआत में दिल्ली और अंत में बिहार में पार्टी ने करारी शिकस्त खाई। हालांकि बीते साल असम में चुनाव जीत कर भाजपा पूर्वोत्तर में पहली बार कमल खिलाने में कामयाब रही।
सियासी रूप से देश के इस सबसे महत्वपूर्ण सूबे में दो फाड़ हो चुकी सपा ने सभी दलों को बुरी तरह उलझा दिया है। उम्मीदवार और रणनीति को अंतिम रूप देने से पहले भाजपा, कांग्रेस, रालोद जैसे दल सपा में जारी संघर्ष के हश्र का इंतजार कर रहे हैं। क्या दो फाड़ हो चुकी सपा में अब भी सुलह की गुंजाइश बाकी है?
मोदी सरकार का नया प्लान गाय-भैंसों को दिया जाएगा आधार कार्ड
क्या सपा का अखिलेश और मुलायम खेमा अलग-अलग चुनावी ताल ठोकेगा? विरोधी दल इस यक्ष प्रश्न के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस और रालोद ने मुख्यमंत्री अखिलेश खेमा से चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना के कारण चुप्पी साध रखी है। जबकि भाजपा उम्मीदवार घोषित करने से पहले सभी संभावनाओं के मूर्तरूप ले लेने का इंतजार कर रही है।
उत्तराखंड की जंग
सालों से कांग्रेस बनाम भाजपा की जंग का गवाह रहे इस सूबे में इस बार आम आदमी पार्टी के अलावा संघ से विद्रोह कर नए दल के सहारे चुनाव मैदान में कूदने वाले सुभाष वेलिंगकर ने सियासी समीकरण को उलझा दिया है। भाजपा के पास इस चुनाव में रक्षा मंत्री मनोहर परिकर जैसा चेहरा नहीं है। मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर गुटबाजी को सुलझा नहीं पा रहे। कांग्रेस में भी आतंरिक कलह अरसे से जारी है। ऐसे में दो नए दलों के आगमन ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
गोवा की तरह पंजाब में भी बैंस बंधुओं की नई पार्टी, आम आदमी पार्टी की मजबूत दस्तक और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्घू के कांग्रेस का दामन थाम लेने से एक नई सियासी परिस्थिति पैदा हो गई है। यहां सत्तारूढ़ अकाली दल-भाजपा के सामने दस साल की सत्ता के बचाए रखने तो कांग्रेस के पास वापसी करने की चुनौती है। ऐसे में मतदाताओं के समक्ष आप के रूप में मौजूद विकल्प ने स्थिति उलझा दी है।
बीते साल असम में कमल खिला कर पूर्वोत्तर के लिए महत्वपूर्ण सियासी रास्ता बनाने वाली भाजपा की निगाहें अब मणिपुर पर है। पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद से ही पूर्वोत्तर के राज्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features