New Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में प्रियंका पहले ट्रेलर की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा नजर आ रही हैं।

बेवॉच’ का ये नया ट्रेलर भरपूर एक्शन सीन से भरा हुआ है। यह ट्रेलर प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए ख़ुशी लाएगा। इस की वजह यह भी हैं की इस नए ट्रेलर में प्रिंयका चोपड़ा खूब देखने को मिलने वाली है। ड्वेन जॉनसन ने फिल्म के ट्रेलर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। प्रियंका और ड्वेन की बेहतरीन केमिस्ट्री इस नए ट्रेलर में भी नजर आएंगी। इस ट्रेलर में हम ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन को अलग-अलग लुक देख पाएंगे जोकि, अंडर कवर एजेंट बने दिख रहे हैं।
इस ट्रेलर की खास बात यह भी हैं की हैंडसम जैक एफ्रॉन महिला के गेटअप में अपने अदाओं के जलवे दिखा रहे हैं। इसके अलावा और भी कई कमाल के सीन इसमें देखेने मिल रहे हैं। फिल्म में प्रियंका ग्रे शेड में नजर आने वाली हैं। रेड लिपस्टिक और हाथ में बंदूक लिए प्रियंका पर्फेक्ट विलेन लग रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेवॉच का ये अब तक का सबसे बेहतरीन ट्रेलर है। वह प्रियंका अक्सर अमेरिकी टीवी शो में भी जाती रहती हैं।
.jpg)
जहां उनकी मौजूदगी सुर्खियों में छाई रहती है। डेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है। फ़िलहाल प्रियंका 10 दिनों के लिए मुंबई लौट आई हैं। और जब से वो मुंबई आई हैं तब से प्रियंका एक के बाद एक धमाके किए जा रही है। कभी वो कल्पना चावला की बायोपिक साइन करके सबको चौका देती हैं तो कभी रणबीर और बाकी बॉलीवुड के सेलेब के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं।

कल रात प्रियंका मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ की कामयाबी का जश्न मानती नजर आई। इस मौके पर प्रियंका ने ‘वेंटिलेटर’ की टीम के साथ केक काट कर यह सक्सेस पार्टी का जश्न मनाया। ये सक्सेस पार्टी बाकी सक्सेस पार्टियों से बहुत खास थी। इस मौके पर प्रियंका, माँ मधु चोपड़ा के अलावा ‘वेंटिलेटर’ की पूरी टीम एन्जॉय करते नजर आयी।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features