राहतगढ़ थाना क्षेत्र के चंदनहारी गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने अपनी वृद्ध मां की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। इस घटना से मृतका के परिवार और गांव के लोगों में दशहत व्याप्त है।
पुलिस के मुताबिक गांव में दिनेश और कमलेश साहू अपनी मां मोतीबाई साहू के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे दोनों भाईयों का सामने रहने वाले महेंद्र, बालकिशन और आशीष लोधी से घर के सामने मवेशी बांधने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों के बीच हुए विवाद में हस्तक्षेप का विवाद को शांत करा दिया था।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features