लखनऊ : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में एक बड़ा हादस सोमवार की सुबह हुआ। यहां एक तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़े हुए गंगा नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायबरेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार वैगनआर कार डालमऊ-फेतहपुर रोड की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि कार जैसे ही गंगा पुल पहुंची वैसे ही कार अनियंत्रित हो गयी और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने मदद के लिए शोर मचा दिया। शोर होते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े पड़े।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने गोताखोरों को कार में सवार लोगों की तलाश के लिए नदी में उतारा। इस बीच गोताखोरों ने एक युवक का शव नदी से बरामद किया, जबकि दो लोग को घायल अवस्था में निकाला गया। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने किसी तरह लोगों की मदद से नदी में गिरी कार को भी बाहर निकलवाया। वहीं अभी गोताखोरों इस तलाश में लगे हैं कि कहीं और लोग तो नदी में नहीं डूब गये।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features