बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज 15 जनवरी को अपना 68वां जन्मदिन मना रही है। आज का दिन पार्टी जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी। बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बैनर और होर्डिंग से बसपा कार्यालय को सजाया गया और तैयारियां की जा रही हैं।
बसपा सुप्रीमो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन में शामिल होने या नहीं होने पर अपने पत्ते खोलेंगी। पूरे देश की नजर मायावती की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर रहेगी।
नमो ऐप की तर्ज पर ‘बहन जी’ ऐप लॉन्च होगा करेगी। यूपी के 75 जिलों में मायावती ‘बहन जी’ एप से जनसभाएं करेगी। लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी।
सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई
सीएम योगी ने बसपा मुखिया मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।
अखिलेश यादव ने दी जन्मदिन की बधाई
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बहन जी के जन्मदिन पर उनको बधाई दी। एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features