लखनऊ ,12 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आयी है। बहन की मौत का बदला लेने के लिए आरोपियों ने एक महिला के गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसके पति को गोली मार दी। गोली लगने से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बरेली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आंवला के मझुआ गांव के रहने वाले एक किसान के भाई की पत्नी ने कुछ समय पहले फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। महिला की इस मौत के लिए उसके भाई ससुराल वालों को दोषी मान रहे थे। बताया जाता है कि बहन की मौत का बदला लेने की नियत से रविवार की रात कुछ लोग किसान के घर में घुस गये। पहले तो उन लोगों ने किसान की पत्नी के साथ गैंगरेप किया।
इस दौरान जब महिला के पति ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने किसान को गोली मार दी। गोली लगने से किसान बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features