बाॅलीवुड में फेमस हैं इन भाइयों की तिकड़ी, ये नाम भी लिस्ट में
#tosnews
बाॅलीवुड में कई ऐसे फेमस एक्टर्स हैं जिनके भाइयों की तिकड़ी ने फिल्मी जगत में धमाल मचाया है। इस तिकड़ी में सलमान खान व उनके दोनों भाइयों अरबाज खान और सुहेल खान का नाम भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं बाॅलीवुड मे ऐसे ही कुछ फेमस भाइयों की तिकड़ी के बारे में जिन्होंने मिल कर फिल्म जगत में अपना नाम रोशन किया। #tosnews
सलमान खान, अरबाज, सुहेल #tosnews
सलमान खान के भाइयों की तिकड़ी बाॅलीवुड में सबसे फेमस है। सलमान के भाई अरबाज व सुहेल तीनों भाइयों में भले ही सबसे सक्सेजफुल सलमान हो पर फेम में बाकी दोनों भाई भी पीछे नहीं हैं। बता दें कि इन दिनों सलमान अपनी फिल्म राधे में व्यस्त हैं। #tosnews
आदित्य राॅय कपूर, सिद्धार्थ व कुनाल #tosnews
आशिकी 2 मूवी से फेम बटोरने वाले एक्टर आदित्य राॅय कपूर भी तीन भाई हैं। आदित्य के बड़े भाई सिद्धार्थ राॅय कपूर हैं जो एक्ट्रेस विद्या बालन के हसबैंड भी हैं। वहीं तीसरे नंबर आदित्य के भाई एक्टर कुनाल राॅय हैं जिन्हें फिल्म देल्ही-बेली से फेम मिला।
अनिल कपूर, बोनी व संजय #tosnews
अनिल कपूर भी बाॅलीवुड के तीन भाइयों की तिकड़ी में सबसे टाॅप पर हैं। अनिल कपूर के सबसे बड़े भाई बोनी इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर हैं तो दूसरे भाई संजय कपूर एक्टर। हालांकि एक्टिंग की दुनिया में संजय को अनिल से कम ही फेम मिला।
ऋषि कपूर, रणधीर व राजीव #tosnews
जब बात हो बाॅलीवुड के तीन भाइयों की तिकड़ी की तो भला कपूर परिवार को कैसे भूला जा सकता है। कपूर परिवार में भी तीन भाइयों की तकड़ी रही है जिसमें ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कुपूर शामिल हैं। तीनों ने ही एक्टिंग में हाथ आजमाने के साथ-साथ निर्देशन पर भी फोकस किया है।
अब्बास-मस्तान व हुसैन #tosnews
डायरेक्टर अब्बास-मस्तान भी तीन भाई हैं हालांकि तीनों मे से दो भाइयों की जोड़ी ज्यादा फेमस है। दोनों भाइयों ने मिल कर कई हिट फिल्मों दी हैं। बता दें कि दोनों भाइयो् की हिट फिल्मों में ‘खिलाडी़’, ‘बाजीगर’, ‘सोल्जर’ और ‘रेस’ भी शामिल हैं। मालूम हो इनके तीसरे नंबर के भाई हुसैन गुजराती व हिंदी फिल्मों के एडिटर हैं।
राजकपूर, शशी व शम्मी #tosnews
कपूर खानदान में तीन और भाइयों की तिकड़ी सबसे ज्यादा फेमस रही। बाॅलीवुड के शोमैन राजकपूर साब के दो भाई शशी कपूर व शम्मी कपूर थे। बता दें कि राजकपूर ने बतौर सिंगर, एक्टर और डायरेक्टर फिल्मों में काम किया। वहीं उनके दोनों भाई भी उनके नक्शे कदम पर चल कर फिल्म जगत में फेमस हुए।
फिरोज खान, संजय व अकबर #tosnews
वेटरन एक्टर फिरोज खान भी तीन भाई थे। फिरोज के दो भाइयों का नाम संजय और अकबर था। फिरोज खान ने फिल्म कुरबानी और जानबाज में बेहतरीन अभिनय का परिचय दिया है। वहीं उनके भाई संजय ने टीवी सीरियल टीपू सुल्तान में अदाकारी दिखाई है। बता दें कि फिरोज के भाई अकबर साल 2005 में मूवी ताजमहल में दिखे थे।
किशोर कुमार, अशोक व अनूप #tosnews
बाॅलीवुड के मशहूर सिंगर ही नहीं गायक भी किशोर कुमार भी तीन भाई थे। किशोर के दोनों भाइयों का नाम अशोक कुमार और अनूप कुमार था। तीनों भाई एक साथ मूवी चलती का नाम गाड़ी में नजर आए थे। #tosnews
Author: वंदना शर्मा
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features