जी हां… ये बात एक नए अध्ययन में सामने आई है। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि ये जानवर किस दर्जे तक हाइजीन रूल्स फॉलो करता है। जब आप इसके बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
लंबी-पूंछ वाले ‘मकाउ’ प्रजाती के बंदर की इन आदतों को आप नहीं जानते होंगे। ये बंदर अपने अच्छे दांत रखने के लिए उनकी साफ सफाई करते हैं। ये मकाऊ अपने दांतों को भी साफ करते देखे जाते हैं। इसके लिए वे घास के तिनकों, नारियल के धागों, पेड़ की पत्ततियों के तिनको और यहां तक कि अगर उपलब्ध हो जाये तो नायलॉन के तार से दांतों के बीच फसे खाद्य को निकाल कर साफ करते हैं।
कोयंबटूर के ओरिथोलॉजी और प्राकृतिक इतिहास के लिए सालीम अली केंद्र द्वारा किए गए शोध में ये हैरान कर देने वाली बात सामने आई है।
अध्ययन में यह भी पता चला है कि वे अपने आहार के रूप में साफ भोजन खाना पसंद करते है। खाने से पहले मकाऊ अपने भोजन की जांच करते हैं। इसके लिए वे अपने बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं।
सख्त नारियल को कैसे खाना है ये बंदर अच्छी तरह से जानते हैं। सख्त नारियल को वे चट्टानों पर पटक छिलका हटा कर खाते देखे गए हैं। जिस प्रकार इंसान नारियल खाते है वैसे ही मकाऊ भी नारियल खाना पसंद करते हैं। यही नहीं मकाऊ ज्यादातर रेशों और कांटेदार खाद्य खाना पसंद करते हैं। इनको खाने से पहले वे अच्छी तरह धोते हैं या फिर पत्तें में लपेट कर अच्छी तरह साफ करते हैं। इसके बाद ही वे उसे खाने योग्य समझते हैं।