ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बड़े बेटे सेन फ्लेवियो बोल्सनारो भी कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित हो गए हैं। वे आइसोलेट हो गए हैं और उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है। वह कोरोना से संक्रमित होने वाले बोल्सनारो परिवार को चौथे सदस्य हैं। उनसे पहले राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो, फर्स्ट लेडी मिशेल बोल्सोनारो और राष्ट्रपति का एक अन्य बेटा जायर रेनन बोल्सोनारो संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा बोल्सोनारो स्टाफ के कई सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से आठ कैबिनेट सदस्य हैं।
बता दें कि पिछले दिसंबर में चीन के वुहान शहर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके बाद से पूरी दुनिया इसके चपेट में आ गई। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसके बाद कोरोना की सबसे ज्यादा मार ब्राजील पर पड़ी है। लैटिन अमेरिकी देश में अभी तक 36 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित
अमेरिका में दुनियाभर में सबसे ज्यादा 57 लाख ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। देश में अब तक कोरोना के 32 लाख मामले सामने आ गए हैं और लगभग 60 हजार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा रूस में अब तक लगभग 10 लाख मामले सामने आ गए हैं और साढ़े 16 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका में छह लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 13 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में कुल दो करोड़ 38 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और आठ लाख 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features