चुनाव में पकड़ मजबूत रखने के लिए भाजपा ने दिल्ली को भगवा रंग में रंगने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत पार्टी घर-घर जाकर भगवा लहराएगी। हर मंदिर में पांच-पांच दीपक भी जलाए जाएंगे। भाजपा 5 से 23 अप्रैल तक सांस्कृतिक पर्व उत्सव आयोजित करेगी। इसमें प्रदेश भाजपा के सभी मोर्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री के विकसित भारत कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।
रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को हर मंदिर में पांच दीपक जलाए जांएगे। साथ ही, मंदिरों को सजाया और संवारा जाएगा। 21 अप्रैल को महावीर जयंती जैन संप्रदाय के लोग शोभा यात्रा निकालेंगे। 23 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हर बूथ पर संगीतमय सुंदरकांड होगा।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features