INDORE: MP की एक भाजपा महिला नेता पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। हमले में नेता की जान बाल-बाल बची है।

धान की फसल काटने के विवाद को लेकर भाजपा नेत्री व उसके देवर पर पांच लोगों ने हसिया व टंगिया से हमला कर दिया और टाटा सफरी वाहन को जला दिया । हमले में घायल दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 8 बजे सलका उप सरपंच व भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ममता चौबे व उसका देवर पंच राजेन्द्र चौबे अपनी खरीदी हुई खेत की फसल काटने की सूचना पर पहुंचे। वहां फसल काटने को लेकर रामविचार केंवट, बिहारी लाल केंवट एवं उसके परिवार के साथ विवाद होने लगा।
विवाद इतना बढ़ा कि फसल की कटाई कर रहे राम विचार केंवट, बिहारी लाल केंवट व परिजनों ने ममता व राजेंद्र चौबे पर हंसिया व टांगी से हमला कर दिया । ममता चौबे के सिर व गले में हासिया से वार किया गया एवं राजेन्द्र चौबे के पीठ में टांगी से वार किया गया जिससे दोनों घायल हो गए ।
इसके बाद रामविचार के बड़े भाई बिहारीलाल सफारी वाहन में आग लगा दी। घटना के बाद दोनों घायलों को को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़गवा लाया गया। जहा प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल बैकुंठपुर के लिए रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features