उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हो रहे हमले से अब अफ्रीकी देश भारत के खिलाफ हो गया है। भारत में इस हमले ने भारत की परेशानी बढ़ा दी है।
मोदी और शाह के खिलाफ खिंची तलवारें, देशभक्ति पर खुलेआम उड़ाया गंदा मजाक

दरअसल, अफ्रीकी देश ने अपने नागरिकों के खिलाफ ऐसा बर्ताव करने उन्हें पर्याप्त सुरक्षा न देने का आरोप लगाया है। बता दें कि अफ्रीकी देश ने भारत की निंदा की है। उन्होंने इन छात्रों का भारत आना दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।  बता दें कि अफ्रीकी मिशन ने इन हमलों को नस्लीय करार दिया है। मिशन का कहना है कि अगर जरूरत पड़ेगा तो हमइस बात को संयुक्त राष्ट्र तक लेकर जाएंगे। 
										
									एक बयान जारी कर आरोप लगाया गया कि भारत सरकार ने हमले रोकने के लिए पर्याप्त और दिखने लायक उपायों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने बयान में भारत सरकार में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर हमलों की कड़ी निंदा की उम्मीद जताई और हमलावरों के खिलाफ तेजी से कानूनी कार्रवाई की उम्मीद जताई।
बयान में यह भी कहा गया है कि मिशनों के प्रमुख अफ्रीकी यूनियन कमीशन में मामले की रिपोर्ट सौंपेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों हमला मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की थी। इसके बाद इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। स्थानीय प्रशासन ने हालांकि इन हमलों को नस्लीय हमला मानने से इंकार किया था।
अफ्रीकी छात्रों के साथ मारपीट की घटना पर अफ्रीकी मिशन की टिप्पणी को भारत ने ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है। ग्रेटर नोएडा में एक भारतीय छात्र की मौत की प्रतिक्रिया में आपराधिक घटना को अफ्रीकी मिशन ने नस्लीय और विदेशियों को नापसंद करने वाला कृत्य बताया है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					