Coronavirus Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18,378 नए मामले मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले एक लाख 34 हजार 933 पर पहुंच गए हैं।
टोटल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2 अरब 6 करोड़ 21 लाख 79 हजार 411 पर पहुंच गया है। अब तक चार करोड़ 34 लाख 84 हजार 110 लोग वायरस से संक्रमित होकर ठीक हुए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख 26 हजार 689 हो गई है।
सक्रिय मामलों की दर 0.31 प्रतिशत
बता दें, पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 29,58,617 डोज लगाई गई है। सक्रिय मामलों की दर 0.31 प्रतिशत है। वहीं, मौजूदा रिकवरी रेट 98.50 है।
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1556127382926675969?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1556127382926675969%7Ctwgr%5Eae42cd4bda6c5f6603c0344f5386490c4d11f1c1%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-coronavirus-updates-covid19-cases-reduced-in-india-18-thousand-378-new-case-found-in-last-24-hours-22960958.html
कोरोना वायरस हाइलाट्स
- पिछले 24 घंटे में 18,558 लोग वायरस से ठीक हुए हैं।
- डेली पाजिटिविटी रेट 5.02 प्रतिशत है।
- वीकली पाजिटिविटी रेट 4.63 प्रतिशत है।
- पिछले 24 घंटे में तीन लाख 72 हजार 910 सैंपल टेस्ट किए गए।
- अब तक कुल 87.79 करोड़ सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
बता दें, अब तक 12-14 साल आयु वर्ग के तीन करोड़ 94 लाख 89 हजार 966 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज, जबकि दो करोड़ 86 लाख 81 हजार 465 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 15-18 साल के आयु वर्ग के छह करोड़ 13 लाख 52 हजार 619 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज जबकि पांच करोड़ 14 लाख 69 हजार 424 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
18 से 44 साल के आयु वर्ग के 55 करोड़ 97 लाख 76 हजार 129 लोगों को पहली डोज, जबकि 50 करोड़ 98 लाख 83 हजार 638 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा, तीन करोड़ 20 लाख 47 हजार 109 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई गई है।
वहीं, 45 से 59 साल के आयु वर्ग के 20 करोड़ 37 लाख 32 हजार 885 लोगों को पहली, जबकि 19 करोड़ 55 लाख 23 हजार 956 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके साथ ही, दो करोड़ 4 लाख 63 हजार 205 लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई जा चुकी है।
➡️ India's Recovery Rate currently stands at 98.50%.
➡️ India's Cumulative Recoveries over 4.34 Cr (4,34,84,110). pic.twitter.com/GyKkYCfGvi
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) August 7, 2022
60 से अधिक आयु वर्ग के 12 करोड़ 74 लाख 71 हजार 16 लोगों को पहली डोज, जबकि 12 करोड़ 21 लाख 92 हजार 952 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं, तीन करोड़ 45 लाख 16 हजार 309 लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई है।
शनिवार को 19 हजार से ज्यादा नए मामले
बता दें, शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 19 हजार 406 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 19 हजार 928 लोग वायरस से ठीक हुए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features