Breaking News

भारतीय बाजार में आज तेजी देखने को मिली, दोनों सूचकांक हरे निशान पर खुले

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत में हरे निशान से हुई है। पिछले दो दिनों से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही थी। आज बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 266.59 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,184.22 अंक पर पहुंच गई है। वहीं, एनएसई निफ्टी 80.45 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। अब एनएसई 18,768.55 अंक पर कारोबार कर रही है। आज सुबह बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। आज सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 280.62 अंक बढ़कर 63,198.25 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 2.8 अंक चढ़कर 18,770.90 पर आ गया।

कौन-से हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी का रुझान है। खबर लिखते समय तक एचडीएफसी लाइफ के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल हैं। इनके शेयर में 5.40 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। खबर लिखते वक्त, सबसे ज्यादा बजाज ऑटो के शेयर में गिरावट देखने को मिली है। इनके शेयर में 1.95 फीसदी की नरमी आई है। इसी के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, पावर ग्रिड और मारुति के शेयरों में गिरावट है।

इंटरनेशनल मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल, शंघाई और हांगकांग हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। जबकि टोक्यो में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में काफी बढ़त देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक ब्रेंट क्रूड ऑयल में 0.25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। अब कच्चे तेल के दाम 75.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को 3,085.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

कल कैसा था शेयर मार्केट का हाल

गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में दोनों लाल निशान पर बंद हुए हैं। कल सेंसेक्स 310.88 अंक या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 62,917.63 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 67.80 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 18,688.10 बंद हुआ।

रुपया हुआ नरम

आज सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 30 पैसे की बढ़त हासिल कर 81.95 पर आ गया। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.25 पर बंद हुआ था।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com