
डेस्क। एक अध्ययन में यह सामने आया है कि प्रभावशाली नामी मर्द देखकर महिलाएं खुद को रोक नहीं पातीं। वे उनसे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह पातीं। उनके साथ दोस्ती के लिए बेकरार रहती हैं। ऐसे मर्द उन्हें दो नहीं एक मुलाकात में ही अपनी तरफ अट्रेक्ट कर लेते हैं।
शोध में सामने आया है कि खासतौर पर नेता टाइप मर्द औरतों को बहुत पसंद आते हैं, जिनकी समाज में अपनी एक अलग पहचान हो। द जर्नल ह्यूमन नेचर में यह रिपोर्ट पब्लिश की गई है। 262 सिंगल एशियाई अमेरिकन लोगों पर स्टडी की, जिसमें यह बात सामने आई। एक डेटिंग ऐप से की गई इस स्टडी में इन सभी लोगों को विपरीत सेक्स के लोगों से कुछ मिनट बात करने दी गई।
कुछ देर बाद पूछा गया कि क्या वे उसे दुबारा डेट करना पसंद करेंगे, जिन्होंने दुबारा डेट की उनके डीएनए और जींस की जांच की गई। उनका जेनेटिक मेकअप ऐसा है कि वे अधिक सामाजिक प्रभुत्व और नेतृत्व का गुण रखते हैं। वहीं चुनी गयी औरतों के डीएनए में ऐसा जीन पाया गया, जिसमें उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है।
पुरुषों की कुछ खास खूबियों के कारण ही महिलाएं उनकी ओर आकर्षित होती हैं। महिलाएं, मर्दों की इंटेलीजेंस पर मरती हैं। इसलिए लीडर टाइप पुरुषों पर महिलाएं फिदा हो जाती हैं। जो सेंसिटिव होते हैं, जिनका बातचीत का तरीका एट्रैक्टिव होता है। साथ ही जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो। इसके अलावा हेल्पिंंग नेचर और कुकिंग का शौक रखने वाले पुरुष भी महिलाओं को अच्छे लगते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features

