प्रदेश भाजपा ने मुख्य सचिव के साथ हुई हिंसक घटना के बाद उत्पन्न प्रशासनिक संकट के विरोध में मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर रोष प्रदर्शन किया। 
इस दौरान भाजपाइयों ने पुलिस बैरीकेड तोड़ दिए । इसके चलते पुलिस ने पानी की बौछार एवं हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को काबू कर हिरासत में लिया।
इससे पहले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अगुवाई में चंदगीराम अखाड़े के निकट इकट्ठे होकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।
मनोज तिवारी ने कहा कि आप विधायक पहले भी विधानसभा में विपक्ष एवं सचिवालय में कई अधिकारियों के साथ भी हिंसक व्यवहार कर चुके हैं। सरकार और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच इस प्रकार का टकराव दुर्भाग्यपूर्ण है।
मनोज तिवारी ने मुख्य सचिव से हुई अभद्रता पर मुख्यमंत्री के चुप्पी साधे रखने को उनकी संलिप्तता का प्रमाण करार दिया। प्रदर्शन में विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, सिद्धार्थन, कुलजीत चहल, रविन्द्र गुप्ता, राजेश भाटिया, जय प्रकाश, मोहन सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, राजीव बब्बर, संजीव शर्मा, प्रवीन शंकर कपूर आदि मौजूद थे।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features