मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में चार युवकों ने गुरुवार की सुबह दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया। युवकों ने महिला सिपाही पर तेजाब से हमला कर दिया। इससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

घटना थाना सदर बाजार की है। यूपी पुलिस की महिला सिपाही श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर तैनात है। वो पुरा गांव के पास कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये पर रहती है। महिला सिपाही सुबह चार बजे पर ड्यूटी जा रही थी तभी कार सवार चार युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। महिला सिपाही की चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
वे लोग आनन फानन में उसे स्वर्ण जयंती अस्पताल ले गए। 45 प्रतिशत जलने पर महिला सिपाही को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि संजय और सोनू सिंह नाम के दो युवक संदेह के घेरे में हैं जो महिला सिपाही के परिचित हैं। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features