मुबीन सहित तीन लोगों ने 54 वर्षीय महिला मीना की हत्या कर उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया..
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र से अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुख्य आरोपित मुबीन सहित तीन लोगों ने 54 वर्षीय महिला मीना की हत्या कर उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया।
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र से 54 वर्षीय महिला का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपितों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। महिला के साथ इस दरिंदगी को मुख्य आरोपित मुबीन सहित तीन लोगों ने अंजाम दिया है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले महिला का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपितों से पूछताछ के दौरान खुलासा होने पर पुलिस ने बीते बुधवार को शव को कब्रिस्तान से बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आज गुरुवार को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपितों की पहचान मुबीन खान, नवीन खान और रेहान के रूप में की गई है। फिलहाल आरोपितों को हिरासत में रखा गया है।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features