मूली ठंड के दिनों में खाई जाने वाली एक बेहतरीन सब्जी है। लोग इसे सलाद के रुप में पराठे बनाकर खाते हैं लेकिन कुछ चीजें हैं जो मूली खाने के बाद नहीं खानी चाहिए। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
* कहा जाता है मूली के साथ या मूली खाने के बाद दूध से बनी चीज या दूध का सेवन अवॉइड करना चाहिए। जी दरअसल दूध का सेवन खट्टी चीजों के साथ नहीं किया जाता और दूध में खट्टापन होतो है। क्योंकि इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है।
* दुनियाभर में कई लोग हैं जो सलाद में मूली और खीरे का सेवन साथ करते हैं लेकिन इन 2 चीजों का सेवन भी साथ में नहीं करना चाहिए। जी दरअसल खीरे में एस्कॉर्बिनाज़ होता है, ये विटामिन सी को सोकने का काम करता है। जी हाँ और इन दोनों चीजों का सेवन साथ नहीं किया जाना चाहिए। इससे आपको त्वचा संबंधी शिकायत हो सकती है।
* मूली के साथ संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। जी दरअसल यह आपकी तबीयत बिगाड़ सकता है। अगर आपने मूली की सब्जी का सेवन किया है तो उसके तुरंत बाद संतरा न खाएं। आप दोनों चीजों के बीच 4 से 5 घंटे का गैप कर सकते हैं।
* आपको मूली के साथ करेले का सेवन नहीं करना चाहिए। जी दरअसल एक्सपर्ट के मुताबिक इससे सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है। जी हाँ और आपको करेला खाने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सांस और दिल से जुड़ी समस्या हो सकती है।
* मूली के साथ चाय का सेवन करने से आपको एसिडिटी, कब्ज की समस्या हो सकती है। वहीं आपको चाय पीने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मूली की तासीर ठंडी होती है, जब इसे गरम चीजों के साथ लिया जाता है तो उसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है।
 TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
				 
		
		 
						
					 
						
					