नई दिल्ली। सीमा पार से लगातार हो रहे सीजफायर के उल्लंघन पर भारत ने करारा ‘हमला’ किया है। भारतीय जवानों ने एलओसी पर बने पाकिस्तानी बंकरों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नौशेरा सेक्टर में की गई है।
बताया जा रहा है कि नौशेरा में पाक ने सीजफायर तोड़ा था। पाकिस्तान की तरफ पहले सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जिसके बाद भारतीय सेना पाकिस्तान बरस बड़ी।
इस जवाबी कार्रवाई में भारत ने सीमा पर बने पाकिस्तानी बंकरों को निशाना बनाया। खबरों के मुताबिक भारतीय सेना की तरफ से सात धमाके पाकिस्तानी बंकरों को निशाना बनाते हुए किए गए।
बता दें कि पिछले हफ्ते ही जम्मू के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ मोर्टार दागे गए थे। पाकिस्तान के इस अटैक में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इतना ही नहीं भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता भी की गई थी।
बीते 1 मई को जम्मू के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी की तरफ मोर्टार दागे गए थे। जिसमें दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की बैट टीम ने दोनों भारतीय जवानों के साथ बर्बरता भी की थी।
इसके बाद भारत ने एलओसी के उस पार मौजूद पाक सेना की उन चौकियों को ध्वस्त कर दिया था जिनसे बॉर्डर एक्शन टीम के सदस्यों की घुसपैठ के लिए उनको कवर फायर दिया गया था। बताया गया था कि इस जवाबी कार्रवाई में 7 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features