क्या आप अपने किसी रिश्तेदार के मरने पर जश्न मनाते है? आपका जवाब होगा बिल्कुल नहीं… किसी के जाने के बाद कोई खुशी कैसे मना सकता है और भारत में तो खासकर ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। लेकिन कहते हैं न दुनिया बहुत बड़ी है और यहां बहुत कुछ ऐसा भी होता है जिससे आप अंजान रहते हैं।
इंडोनेशिया में एक ऐसा समुदाय है जहां के लोग अपनों की मौत पर खुशियां मनाते हैं। ये समुदाय है टोराजा। इस समुदाय के लोग अपनों से इस हद तक प्यार करते हैं कि उनकी मौत के बाद भी उन्हें खुद से अलग नहीं कर पाते। इस समुदाय के लोग मरे हुए इंसान के साथ जिंदा व्यक्ति की तरह ही व्यवहार करते हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features
