उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्व कैबिनट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर बुधवार सुबह ईडी ने छापा मारा है। करीब आधा दर्जन अधिकारी गायत्री के घर के अंदर मौजूद हैं।

इलाहाबाद से आई ईडी की टीम घर में छानबीन कर रही है। बता दें कि गायत्री का घर अमेठी के विकास कॉलोनी में स्थित है।
अखिलेश सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किल बढ़ी। अमेठी शहर के आवास विकास कालोनी स्थित घर पर ईडी की टीम कर जांच कर रही है।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनके घर ईडी की टीम पहुंची। गायत्री के चालक रहे रामराज उर्फ छोटू के घर भी ईडी की टीम जांच कर रही है। दोनों घरों में कागजात खंगालने में ईडी के अफसर जुटे हैं।
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features