यूपी: गैंगस्टर विकास दुबे की संपत्तियां जब्त करने पर मुहर

कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की संपत्तियां जब्त करने के फैसले पर नई दिल्ली निर्णायक प्राधिकारी ने मुहर लगा दी है।

ईडी ने नवंबर, 2022 में विकास दुबे, पत्नी रिचा दुबे और गैंग सदस्य जयकांत बाजपेई की 10.12 करोड़ रुपए कीमत की संपत्तियों को जब्त किया था।

ईडी तीन माह पूर्व अदालत में आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। जांच में सामने आया था कि विकास दुबे, जयकांत ने वसूली, हत्या, जमीन पर कब्जा, सार्वजनिक वितरण में हेराफेरी जैसे अपराध करके करोड़ों रुपए की संपत्तियों को जुटाया था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com