परिवहन विभाग रक्षाबंधन पर 4 रूटों पर 30 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके अलावा सभी रूटों पर डेढ़ से दो गुना अधिक चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। मुसाफिरों को सुविधा देने के लिए बसों को रात में भी नहीं रोका जाएगा।
अब इस्तीफ़ा देंगें अमित शाह! गुजरात से राज्यसभा के बनेंगे सांसद
एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि विभाग ने रक्षाबंधन को लेकर विशेष योजना तैयार की है। इसमें दिल्ली समेत कई छोटे रूट से बसों को कम किया जाएगा। त्योहार से तीन दिन पहले से आगरा के लिए 10, अलीगढ़ के लिए 10, मेरठ और बुलंदशहर के लिए 5-5 बसें बढ़ाई जाएंगी। उन्हाेंने बताया कि इसके अलावा फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी।
LIVE: बिहार में बनी बीजेपी समर्थन की सरकार, छठी बार सीएम बने नीतीश, सुशील मोदी बने डिप्टी सीएम
बसों को रात में नहीं रोका जाएगा। इसके लिए रात में दूसरे चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। गौरतलब है कि नोएडा बस अड्डे से हर दिन करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें सबसे अधिक अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ और आगरा जाते हैं। ब्यूरो
TOS News Latest Hindi Breaking News and Features